news of rajasthan
कॉलेज व्याख्याता भर्ती-2018
news of rajasthan
कॉलेज व्याख्याता भर्ती-2018

अगर कॉलेज व्याख्याता बनने का सपना आप मन में पाले हुए हैं तो आपकी यह ख्वाहिश जल्दी ही पूरी हो सकती है। जल्दी ही राजस्थान सरकार 2300 पदों पर कॉलेज व्याख्याताओं की भर्ती करने जा रही है। इसके लिए वित्त विभाग ने अपनी स्वीकृति पहले ही दे दी है। लंबे समय से कॉलेज लेक्चरर भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए यह खुशखबरी जल्द मिल सकती है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कॉलेज व्याख्याता भर्ती-2018 के लिए अब जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है। आरपीएससी की ओर से कॉलेज व्याख्याता भर्ती-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। राजस्थान सरकार इस भर्ती के जरिए प्रदेश के कॉलेजों में खाली पड़े लेक्चरर पदों को कॉलेज व्याख्याता भर्ती-2018 के जरिए जल्द से जल्द भरना चाहती है। यह भर्ती प्रदेश के 600 कॉलेजों के लिए हो सकती है।

जल्दी आएगा सैकेंड ग्रेड का परिणाम

आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकेंड प्रतियोगी परीक्षा-2016 के रिजल्ट जारी करने का सिलसिला इसी सप्ताह शुरू होने कयास लगाए जा रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कुल आठ विषयों में 9488 शिक्षकों के पद भरे जाने हैं। आयोग अप्रैल, 2017 से जुलाई, 2017 के बीच परीक्षा आयोजित करवा चुकी है।

read more: बकाया बिल 31 मार्च तक जमा कराएं, पेनल्टी और ब्याज से मुक्ति पाएं