news of rajasthan

राजस्थान मुथाई संघ की ओर से आयोजित 5वीं राजस्थान स्टेट मुथाई चैम्पियनशिप-2018 आज से शुरू हो गई है। 3 दिवसीय यह इवेंट जयपुर के पालड़ी मीणा, आगरा रोड स्थित श्री महाराजा विनायक कॉलेज में 7 जनवरी तक चलेगा। यहां सब-जूनियर, जूनियर, कैडेट और सीनियर सहित 4 केटेगिरी रखी गई हैं। इस इवेंट में राजस्थान के 13 जिलों के 500 से अधिक एथलेटिक्स भाग लेंगे। यहां सभी गोल्ड मैडल्स्टि को एक टी शर्ट दी जाएंगी। अधिक जानकारी और टीम रजिस्ट्रेशन ईमेल आईडी rajasthanmuaythai@gmail.com पर किया जा सकता है। संस्था की अधिकारिक वेबसाइट www.muaythairajasthan.in पर भी जानकारी उपलब्ध है।

news of rajasthan

मुथाई एक तरह का बॉक्सिंग फाइट आर्ट है। यह आर्ट फॉर्म राजस्थान मुथाई संघ में पिछले 26 सालों से सिखाया जा रहा है जिसका हैड आॅफिस बैंगलुरू, कर्नाटक में है। देश में इस संस्था की सभी 28 राज्यों में ब्रांच मौजूद है। यह संघ राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन से स्वीकृति प्राप्त है। यह संस्था 1992 से लगातार छात्र-छात्राओं को को मुथाई फाइट आर्ट सिखा रही है। संस्था के बारे में अधिक जानकारी के लिए संस्था के जनरल सैकेटरी श्रीराम चौधरी या सैकेटरी विष्णु कुमार शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।’

read more: भरतपुर के अंकुश सिंह का विश्वकप टीम में चयन, 143 किमी की स्पीड से करता है गेंदबाजी