news of rajasthan
गज़ल गायकी के बेताद बादशाह 'जगजीत सिंह'
news of rajasthan
गज़ल गायकी के बेताद बादशाह ‘जगजीत सिंह’

‘होश वालों को खबर क्या, बेखूदी क्या चीज है ….’ सरीखी गज़ल गायकी और दर्द को गज़लों के जरिए बयां करने वाली शख़्सियत गज़ल किंग जगजीत सिंह का आज जन्मदिन है। जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी, 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुआ था। एक संगीतकार, गायक और संगीत निर्देशक के तौर पर उन्होंने अपनी गायकी को एक नए मुकाम पर पहुंचाया जो आज भी भुला नहीं पाते हैं। एक गायक के तौर पर उन्होंने अपनी गज़लों, क्लासिकल व फोक से लोगों के दिलों में जगह बनाई। बेशक आज जगजीत सिंह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी गायकी और उनकी गजलें हमेशा दिलों में बसी रहेंगी।

जगजीत सिंह का पूरा नाम जगजीत सिंह धीमान है। हारमोनियम, तानपुरा और पियानो पर उनका हाथ ऐसे चलता था जैसे उनके लिए कोई खिलौने हों। उनकी गायकी इतनी जबरदस्त थी कि सारेगामापा यूनिवर्सल, सोनी, विनस, टी सीरीज़ व टाइम्स सहित सभी बड़ी म्यूजिकल कंपनियों ने उनके साथ काम किया है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर उनकी गायकी की बड़ी फैन रही हैं। 70 वर्ष की उम्र में उन्होंने 2011 में मुंबई में अंतिम सांस ली। आज उनके जन्मदिवस पर उनकी गायकी के लिए उन्हें सलाम है।

news of rajasthan

जगजीत सिंह के जन्म दिवस पर लिडिंग नोट म्यूजिक एकेडमी ने जगजीत सिंह को म्यूजिकल श्रृद्धांजली देने के लिए गुरूवार यानि आज जयपुर के जवाहर कला केंद्र में एक म्यूजिक संध्या का आयोजन किया है। संगीत संध्या शाम 7 बजे से है। प्रवेश निशुल्क है।

read more: एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए दिख सकते हैं शेन वॉर्न