news of rajasthan
अशोक परनामी-भाजपा

गजेंद्र सिंह शेखावत को मिल सकती है राजस्थान के नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की कमान

news of rajasthan
अशोक परनामी-भाजपा

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बुधवार शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। परनामी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को अशोक परनामी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। उनके ​इस्तीफे के बाद वर्तमान जोधपुर लोकसभा सांसद और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस संबंध में आज आदेश जारी होने की संभावना है। बता दें कि शेखावत फिल्हाल ग्रीस के दौरे पर हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनने के बाद अशोक परनामी मोतीडूंगरी स्थित गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दूसरी ओर नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर सीएम वसुंधरा राजे से केंद्रीय नेतृत्व ने चर्चा की है।

अशोक परनामी ने भाजपा मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने 16 अप्रैल को अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दे दिया था। इसके बाद वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे और भविष्य में भी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया है तो निश्चित रूप से वे क्षमताओं के अनुसार कार्य करेंगे।

अपने इस्तीफे बारे में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि राजस्थान उपचुनावों में 3-0 के अंतर से मिली हार मेरे इस्तीफे की वजह नहीं है। भाजपा में हार और जीत सामूहिक मानी जाती है। अपनी व्यक्तिगत व्यस्तता के चलते पद छोड़ा है।

read more: राजस्थान की कृषि तकनीक को अपनाएगा उत्तरप्रदेश, किसानों की आय होगी दोगुनी