news of rajasthan
BJP-Rajasthan-Bypoll-Election-Candidates.

राजस्थान में इसी माह के अंत में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने अपने—अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में लोकसभा की दो सीटों तथा विधानसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों के नाम की रविवार को घोषणा कर दी। वहीं कांग्रेस ने भी अजमेर लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें, कांग्रेस अलवर लोकसभा सीट पर पहले ही प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है।

news of rajasthan
BJP-Rajasthan-Bypoll-Election-Candidates.

भाजपा ने इनको बनाया है दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने एक नोटिसफिकेशन जारी करते हुए यह जानकारी दी। भाजपा कार्यालय की नोटिसफिकेशन के अनुसार, भाजपा ने लोकसभा सीट अजमेर से रामस्वरूप लांबा तथा अलवर लोकसभा सीट से डॉ. जसवंत सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए शक्तिसिंह हाडा को उम्मीदवार बनाया है। तीनों सीटों पर 29 जनवरी को उपचुनावों के लिए वोटिंग होगी। इन चुनावों का परिणाम 1 फरवरी, 2018 को आएगा।

news of rajasthan
Congress-Rajasthan-By-Election-Candidates.

कांग्रेस ने इन प्रत्याशियों पर जताया है विश्वास: कांग्रेस ने भी भाजपा के साथ ही अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अजमेर लोकसभा सीट से डॉ. रघु शर्मा तथा मांडलगढ़ विधानसभा सीट से विवेक धाकड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने रघु शर्मा को टिकट देकर चौकाया है। शर्मा वर्तमान में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है, और इससे पहले पिछली कांग्रेस सरकार में विधायक और मुख्य सचेतक रह चुके हैं। विवेक धाकड़ 2013 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन स्वर्गीय विधायक कीर्ति कुमारी से चुनाव हार गए थे। अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव के नाम की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

डॉ. जसवंत सिंह राजे सरकार में मंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री के बेटे हैं रामस्वरूप लांबा: अलवर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत सिंह यादव वर्तमान में वसुंधरा राजे सरकार में श्रम मंत्री है। बता दें, अलवर लोकसभा सीट महंत चांदनाथ के निधन के कारण खाली हुई थी। वहीं, अजमेर लोकसभा सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरूप लांबा को टिकट दिया है। अजमेर लोकसभा सीट सांवरमल जाट के निधन के कारण खाली हुई।

Read More: Happy Birthday: राजस्थान की मरुभूमि से निकला यह हीरा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक बिखेर रहा चमक