cm-in-jamdoli
cm-in-jamdoli
cm-in-jamdoli1
cm-in-jamdoli1

भाजपा के विस्तारकों की दो दिन से जामडोली में चल रही ट्रेनिंग वर्कशॉप का आज समापन हो गया वर्कशॉप को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने विस्तारकों से चुनाव तक संगठन और पार्टी को औऱ मजबूत बनाने के निर्देश दिए। परनामी ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ की हड्डी है। लिहाजा, जो कार्य आपको दिया है, उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएं।

घर घर जाकर जनता से संपर्क बनाए

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा है कि पार्टी विस्तारकों को यह नहीं समझना चाहिए कि उन्हें किसी की सीआर भरनी है या कोई पैनल बनाना है। अगर पैनल बनाना चालू कर दिया तो विस्तारक की भूमिका के साथ न्याय नहीं होगा। विस्तारक अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी और जनता के बीच ऐसा स्थायी संपर्क बने जो भाजपा को हमेशा मजबूत बनाए रखे। राजे ने विस्तारकों से कहा कि घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बावजूद पार्टी के लिए अपना समय देना एक बड़ी चुनौती है। विस्तारकों ने यह चुनौती स्वीकार कर यह स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी को अपना परिवार मानते हैं।

जनता के बीच अपनी भूमिका सिद्ध करें विस्तारक:मुख्यमंत्री राजे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार ने जनहित में जो कार्य किए हैं, इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने में विस्तारक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। राजे ने गुरुवार को जामडोली के एक रिसोर्ट में पं. दीन दयाल उपाध्याय कार्य विस्तारकों की दो दिवसीय कार्यशाला को सं‍बोधित करते हुए यह बात कही।

राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाए आमजन तक

वही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने बताया कि अब 250से ज्यादा ये विस्तारक अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और केन्द्र के साथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को देंगे। साथ ही मौजूदा विधायकों की परफोर्मेंस और पार्टी की स्थिति का भी फीडबैक भी हासिल करेंगे। समापन सत्र में महामंत्री वी सतीश औऱ उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

कार्यकर्ता ने हमेशा दिया सकारात्मक सरप्राइज
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर हमेशा सकारात्मक सरप्राइज देता है। पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर चुनाव में कार्यकर्ता ने ऐतिहासिक जीत इसका उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा ऐसे ही चौंकाने वाले परिणाम देगी।