jaipur-bypoll
image source: bhaskar
jaipur-bypoll
image source: bhaskar

राजस्थान में एक नगर निगम व दो नगरपालिकाओं में बुधवार को हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 3 जबकि कांग्रेस ने 2 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। परिणाम शुक्रवार को जारी किए गए थे जिनके अनुसार बीजेपी एक सीट से आगे रही है। जयपुर नगर निगम के वार्ड 76 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के इकरामुद्दीन ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक अग्रवाल को 5232 मतों से हराया। अशोक अग्रवाल को 2240 वोट मिले थे। टोडाभीम नगर पालिका के वार्ड 19 में भाजपा की रवीना ने निर्दलीय कृष्ण कुमारी को 77 मतों से और खुडाला फालना स्टेशन पालिका के वार्ड एक में भाजपा के देवेंद्र ने कांग्रेस के सुरेश को 145 वोट से हराया। वहीं सीकर की लोसल नगरपालिका में वार्ड 24 के उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है। टोंक के मालपुरा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। यहां मालपुरा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा जैन 24 वोटों से विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा के रिंकू जैन को हराया। सीकर में लोसल नगरपालिका वार्ड 24 उपचुनाव में भाजपा के मदनलाल ने 117 वोटों से जी हासिल की। मदनलाल को कुल 417 वोट मिले थे।

read more: प्रदेश के किसानों को पहली बार मिलने जा रहा मिड-टर्म इंश्योरेंस