news of rajasthan
स्कूली छात्राओं के साथ फोटो खिचवातीं मुख्यमंत्री।
new of rajasthan
प्रदर्शनी में मौजूद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज जयपुर सूचना केन्द्र में भारत के प्रथम गृहमंत्री स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित मोबाइल डिजिटल प्रदर्शनी ‘एक भारत: सरदार पटेल‘ का उद्घाटन किया। राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से लगाई गई एक भारत: सरदार पटेल प्रदर्शनी भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र द्वारा तैयार की गई है। इसमें चित्रों, वीडियो, थ्रीडी एनिमेशन, वर्चुअल रियलिटी, ग्राफिक प्रोजेक्शन जैसे 20 प्रकार के इंटरेक्टिव माध्यमों से आजादी से पूर्व एवं आजादी के बाद के भारत तथा विभिन्न देसी रियासतों के एकीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। एक भारत: सरदार पटेल मोबाइल डिजिटल प्रदर्शनी 5 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुली रहेगी।

भावी पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास की याद दिलाना जरूरी-राजे

news of rajasthan
स्कूली छात्राओं के साथ फोटो खिचवातीं मुख्यमंत्री।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि भावी पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी देना और उसे बार-बार याद दिलाना आवश्यक है। स्कूली बच्चे जब फोटो प्रदर्शनी जैसे आयोजन में भागीदारी करते हैं, तो उनको किताबों में दी गई जानकारी की समझ ताजा हो जाती है और वे अपने इतिहास पर गर्व करते हैं। सरदार पटेल का देश की स्वतंत्रता और एकीकरण में बहुत बड़ा योगदान रहा। इसे हम ऐसी प्रदर्शनी के माध्यम से याद कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ फोटो भी खिंचवाए। यहां उन्होंने विभिन्न ऑडियो-विजुअल एवं फोटो प्रदर्शनियों को देखा और उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली।

यह रहे उपस्थित

news of rajasthan
‘एक भारत: सरदार पटेल’ मोबाइल डिजिटल प्रदर्शनी

एक भारत: सरदार पटेल प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान सांसद दुष्यंत सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव संदीप वर्मा सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

read more: केन्द्रीय मंत्री ने बाड़मेर में किया एमबीए-ईओआर परियोजना का उद्घाटन