cm in alwar
cm in alwar
cm in alwar
cm in alwar

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को अलवर दौरे पर रही। सुराज के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर अलवर में करीब 357 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होने कहा कि राजस्थान तीन साल में विषम परिस्थितियों के बाद भी आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हैं। राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने वो विकास कार्य किये है जो आजादी के बाद से नही हुए थे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कहा कि हम राजस्थान पर राज करने के उद्देश्य से नही बल्कि प्रदेश की जनता की सेवा करने के भाव से आए हैं। हमें आपके प्यार और आशिर्वाद ने राजस्थान का विकास करने का जज़्बा दिया हैं। उन्होने कहा कि राजस्थान की पहली सरकार है जिसने प्रदेश के सभी जिलों में जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राजस्थान जैसे प्रदेश में विकास करना चुनौतिपुर्ण हैं लेकिन हमारी सरकार ने यह कर दिखाया हैं। उन्होने कहा कि विकास करने के लिए तीन साल की अवधि बहुत कम होती हैं लेकिन राज्य सरकार ने इतने कम समय में भी समग्र रुप से प्रदेश का विकास करने का प्रयास किया हैं।

प्रदर्शनी और रोजगार मेले का उद्घाटन, एमजेएसए के लिए 24.51 लाख का चैक भेंट

मुख्यमंत्री  ने राज्य सरकार की 3 साल की उपलब्धियों पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी, सेना की ओर से लगाई गई शस्त्र प्रदर्शनी, रोजगार मेला, कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ कर अवलोकन किया। इसके अलवा जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण के लिए भिवाड़ी मैन्यूफेक्चरर्स की ओर से 10 लाख, ओरियंट अबेसिव्स भिवाड़ी की ओर से 7 लाख, ओरियंट सिंटेक्स भिवाड़ी की ओर से 5 लाख तथा केईआई इण्डस्ट्रीज की ओर से 2.51 लाख रुपये के चैक भेंट किए गए।

प्रदेश में फैली शिक्षा की बयार, हमने किया शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार

मुख्यमंत्री राजे ने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकार करीब 2 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का कर्जा छोड़कर गई। इसमें 80 हजार करोड़ रुपये का कर्जा केवल बिजली कम्पनियों पर था। इस कर्जे के बावजूद विकास के लिए पैसे की कमी का बहाना नहीं बनाया। हमने दूरगामी सोच और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए। आज सरकारी स्कूलों में 13 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 9 हजार 895 आदर्श विद्यालय स्थापित किए जा रहे है। अलवर में अब तक 301 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित किया गया है। वर्ष 2017-18 में अलवर जिले में 211 विद्यालय और इस श्रेणी में शामिल हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से स्कूली शिक्षा का परिणाम भी सुधरा है।

5 साल में 20 हजार का वादा था, 3 साल में ही बना दी 21 हजार किमी सड़क

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हमारे सुराज संकल्प पत्र में 5 वर्ष में 20 हजार किमी नई सड़क बनाने का वादा किया था, लेकिन हमने 3 वर्ष में ही 21 हजार किमी सड़कें बना दी है। हम 5 साल में 32 हजार किमी सड़क बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों के विकास में पिछले तीन वर्ष में कुल 12 हजार 509 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि गत सरकार ने अपने तीन वर्षों में मात्र 6 हजार 108 करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 25 हजार राशन की दुकानों पर आज पोस मशीनों के माध्यम से पारदर्शितापूर्वक राशन वितरण किया जा रहा है। साथ ही, अन्नपूर्णा भण्डारों पर 10 से 12 प्रतिशत कम दामों पर वस्तुएं मिल रही हैं।

अलवर के विकास पर तीन साल में 5 हजार 277 करोड़ व्यय

मुख्यमंत्री राजे ने अलवर के विकास पर जोर देते हुए कहा कि अलवर का विकास हमारी प्राथमिकता है, पिछले तीन सालों में जिले के विकास पर कुल 5 हजार 277 करोड़ रूपये व्यय किए है। अलवर में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तहत करीब 1247 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। करीब 723 करोड़ रुपये से जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास किया जा रहा है। अमृत योजना के तहत जिले में 427 करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे हैं। करीब 267 करोड़ रुपये जिले में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण पर खर्च किए जा रहे हैं। करीब 127 करोड़ रुपये के विकास कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग के तहत सम्पन्न हुए हैं। करीब 115 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण गौरव पथ एवं 63 करोड़ रुपये की लागत से मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम के माध्यम से 204 करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं। राजीव आवास योजना के तहत 114 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। वहीं मनरेगा में करीब 167 करोड़ रुपये के कार्य हुए हैं। इनके अलावा अलवर जिले में बड़ी संख्या में विकास कार्य प्रगति पर हैं जो यहां की तस्वीर बदल रहे हैं।

शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए एमओयू

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जेम्स एज्यूकेशन ग्रुप और राज्य सरकार के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके अन्तर्गत जेम्स एज्यूकेशन प्रदेश में डाइट, एसआईईआरटी एवं राधाकृष्णन लाईब्रेरी  50-50 आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालयों को गोद लेंगे। साथ ही, जेम्स स्किल्स मार्च, 2017 तक राजकीय आईटीआई के एक हजार से अधिक छात्रों को एडवान्स डिजीटल लिटरेसी एवं उद्यमिता कौशल का प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी। जेम्स ग्रुप अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के लिए छात्रों के क्षमता संवर्द्धन एवं उन्हें व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने पर भी काम करेगा। यह समूह आईटी-आईटीईएस, रिटेल, पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैकिंग एण्ड फाइनेंस एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी आरएसएलडीसी के साथ मिलकर कौशल विकास के लिए काम करेगा।

357 करोड़ के इन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

लोकार्पण/उद्घाटन लागत

  1. राजकीय रेफरल अस्पताल बहरोड में आईसीयू भवन का निर्माण कार्य           0.75 cr.
  2. राजकीय नर्सिंग कॉलेज, अलवर                                                 3.84 cr.
  3. मॉड़ल स्कूल में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य हरसाना पंचायत समिति, लक्ष्मणगढ़ 3.04 cr.
  4. मॉड़ल स्कूल में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य बगड राजपूत पं.स., रामगढ़ 2.71 cr.
  5. मॉड़ल स्कूल में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य डेरा पंचायत समिति, रैणी 3.04 cr.
  6. मॉड़ल स्कूल में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य बानसूर 3.82 cr.
  7. मॉड़ल स्कूल में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य चोरबसई पं.स. किशनगढ़बास 6.42 cr.
  8. मॉड़ल स्कूल में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य नाथूसर पंचायत समिति थानागाजी 6.42 cr.
  9. मॉड़ल स्कूल में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य बालेटा पंचायत समिति उमरैण 6.42 cr.
  10. मॉड़ल स्कूल में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य खौह दरीबापंचायत समिति राजगढ़ 6.42 cr.
  11. मॉड़ल स्कूल में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य हिंगवाहेडा पंचायत समिति तिजारा 6.42 cr.
  12. शारदे छात्रावास, कठूमर                                                           1.50 cr.
  13. शारदे छात्रावास, बानसूर                                                           1.50 cr.
  14. शारदे छात्रावास, रामगढ़                                                           1.50 cr.
  15. शारदे छात्रावास, लक्ष्मणगढ़                                                           1.50 cr.
  16. 220 केवी जीएसएस, बहरोड                                                           37.22 cr.
  17. 132 केवी जीएसएस, नसवारी गोविन्दगढ़           15.09 cr.
  18. 132 केवी जीएसएस, बानसूर 31.11 cr.
  19. देवनाराण आवासीय विद्यालय बालेटा (उमरैण)                                       9.67 cr.
  20. देवनाराण आदर्श बालिका छात्रावास (अलवर शहर)           1.31 cr.
  21. जीपीएफ भवन का निर्माण कार्य                                                 2.10 cr.
  22. मालाखेडा कस्बे में तहसील भवन का निर्माण कार्य                              1.75 cr.
  23. उपतहसील भवन गोविन्दगढ (लक्ष्मणगढ)                                       1.75 cr.
  24. तहसील भवन, नीमराणा           1.75 cr.
  25. उपतहसील भवन, हरसौली           1.75 cr.
  26. अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, रामगढ                                                 2.30 cr.
  27. आईटीआई भवन निर्माण कार्य, नीमराणा                                       2.39 cr.
  28. एकलव्य मॉड़ल आवासीय विद्यालय पाटन, पंचायत समिति रैणी           15.12 cr.
  29. एकलव्य मॉड़ल आवासीय विद्यालयए मल्लाणा, पंचायत समिति राजगढ़    12.00 cr.

 

                   इन कार्यों का मुख्यमंत्री राजे ने किया शिलान्यास

  1. प्रतापबंध पर बायोडायवर्सिटी पार्क का निर्माण 4.18 cr.
  2. तांगा स्टेण्ड मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण                                       7.37 cr.
  3. 1. बस स्टेण्ड से भिवाड़ी मोड तक सड़क निर्माण 2. नाला निर्माण स्लिप लेन कार्य
  4. भिवाड़ी मोड के सौन्दर्यकरण का कार्य                                       3.00 cr.
  5. उप तहसील भवन, बडौदामेव                                                           1.75 cr.
  6. गोविन्दगढ़ महाविद्यालय में अतिरिक्त निर्माण कार्य                              4.61 cr.
  7. पुलिस थाना बहरोड में आवासों का निर्माण                                       2.96 cr.
  8. 93 ग्रामीण गौरव पथ द्वितीय चरण के कार्य           56.20 cr.
  9. 6 शहरी गौरव पथ के कार्य                                                           15.00 cr.
  10. 50 मिसिंग लिंक सड़कें                                                           30.42 cr.
  11. 78 अत्यन्त क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के कार्य 32.44 cr.
  12. नर्सिंग कॉलेज, तिजारा                                                                     4.00 cr.
  13. नर्सिंग कॉलेज, ढाडोली                                                                     4.00 cr.

कुल                                                                                 356.55 cr.