news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सैनिक कल्याण कोष में अंशदान देते हुए।
news of rajasthan
खेतड़ी में जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री को चुनड़ी ओढ़ाती महिलाएं।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का शेखावटी दौरा आज खत्म हो गया है। आज सुबह मुख्यमंत्री राजे झुंझनूं से जयपुर के लिए रवाना हो गई हैं। आपको याद दिला दें कि राजे बुधवार को 2 विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर झुंझनूं आई थीं। यहां उन्होंने अपने दौरे की शुरूआत सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से की। यहां उन्होंने आरजे बरासिया टीटी कॉलेज में सर्वसमाज के साथ जनसंवाद किया और विकास पर चर्चा की। गुरूवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र खेतड़ीनगर का दौरा कर सर्वसमाज के लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को वन-टू-वन जाना। यहां उन्होंने आरयूआईडीपी के चौथे चरण के तहत खेतड़ी शहर में पेयजल एवं सीवरेज कार्यों के लिए 100 करोड़ रूपए खर्च किए जाने की बड़ी घोषणा की। साथ ही मावंडा से मेहाड़ा निजामपुर बॉर्डर (हरियाणा) तक 40 करोड़ की लागत से 17.4 किलोमीटर सड़क शीघ्र बनवाए जाने का आश्वासन भी दिया। यहां स्थानीय महिलाओं ने उनका चुनड़ी ओढ़ाकर सम्मान भी किया।

read more: राजस्थान का शिक्षा मॉडल देश के लिए बनेगा मिसाल: मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह परीक्षण करवाकर खेतड़ी में आर्मी कैन्टीन के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजें। साथ ही दूधवा नांगलिया ग्राम पंचायत के आबादी विस्तार तथा चीतड़ोली गांव में डीआई पाईपलाइन बिछवाने के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश भी दिए। जनसंवाद में लोगों से जोहड़ एवं चारागाह जमीनों पर अतिक्रमण, पेयजल के सिंचाई में उपयोग, अवैध काश्त तथा रवां गांव बांध के कैचमेन्ट एरिया में अवैध खनन की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री राजे ने गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समस्या का शीघ्र निस्तारण करने और बांधों के कैचमेन्ट एरिया में किसी तरह की खुदाई न किए जाने के निर्देश दिए।

कार्यवाहक प्राचार्य को हटाने के निर्देश

मुख्यमंत्री को जब स्वामी विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेतड़ी के छात्र नेता सुनील चौधरी ने कॉलेज में शिक्षकों द्वारा कक्षाएं नहीं लिए जाने तथा लंबे समय से इसी कॉलेज में जमे होने की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री बेहद नाराज हुई। उन्होंने मौके पर ही कार्यवाहक प्राचार्य श्यामनाथ मिश्र को यहां से हटाने के निर्देश दिए। राजे ने खेतड़ी के इस कॉलेज के साथ ही अन्य कॉलेजों में लंबे समय से एक ही स्थान पर नियुक्त कॉलेज शिक्षकों को स्थानांतरित करने और कॉलेजों का समय-समय पर निरीक्षण करवाकर लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

news of rajasthan
प्रदर्शनी में विकास कार्यों का जायजा लेती मुख्यमंत्री राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यां पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत हुए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर खान राज्य मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, सांसद संतोष अहलावत, विधायक अभिषेक मटोरिया, संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह, आईजी हेमन्त प्रियदर्शी, जिला कलेक्टर दिनेश यादव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सैनिक कल्याण कोष में अंशदान दिया

news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सैनिक कल्याण कोष में अंशदान देते हुए।

इससे पहले मुख्यमंत्री खेतड़ी में हेलिपैड पर पहुंची तो यहां सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर एम. ए. राठौड़ ने मुख्यमंत्री को झण्डा लगाया और शुभकामना दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण कोष में अंशदान भी दिया।

read more: मुख्यमंत्री ने थाली बजाकर मनाई बेटी के जन्म की खुशी, दिया बधाई संदेश