Chief Minister Vasundhara Raje will be hearing in Jaipur today.
Chief Minister Vasundhara Raje will be hearing in Jaipur today.

वसुंधरा राजे के नेतृत्व में वर्तमान राजस्थान सरकार ने अपने 4 साल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। सीएम राजे ने बुधवार को सुराज के 4 साल पूरे होने के अवसर पर झुंझुनूं में आयोजित कार्यक्रम में कई बड़ी घोषणाएं की। साथ ही उन्होंने शहीदों की विरांगनाओं को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने यहां कई करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद राजे आज यानी गुरुवार को जयपुर में जनसुनवाई करेंगी। सीएम राजे का यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित है। इस दौरान वे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनकर उनका शीघ्र समाधान करवाएंगी।

Chief Minister Vasundhara Raje will be hearing in Jaipur today.
                                          Chief Minister Vasundhara Raje will be Public hearing at Jaipur today.

आज दोपहर 1.30 बजे से अपने आवास पर जनसुनवाई करेंगी सीएम राजे:

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को दोपहर 1.30 बजे से आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगी। सीएम राजे आज 8, सिविल लाइन्स स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई करेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री राजे प्रदेश के कई जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई कर चुकी है। हाल ही में वे झुंझुनूं जिले दौरे पर थीं जहां वे जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण करवा रही हैं। मुख्यमंत्री राजे अब जल्द ही श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर जाएंगी। वहां वे जनसंवाद कार्यक्रम तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसुनवाई करेंगी।

Read More: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे कर सकती हैं श्रीगंगानगर दौरा

आज सुबह राजस्थान यूनिवर्सिटी पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे: सीएम राजे आज सुबह राजस्थान विश्वविद्यालय पहुंची। मुख्यमंत्री ने यहां मानविकी पीठ में आयोजित पंडित दीनदयाल स्मृति​ व्याख्यान 2017 में शिरकत की। आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आरयू में एकात्मक मानव दर्शन की प्रा​संगिकता विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आरयू प्रशासन, फैकल्टी, छात्र और आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम राजे वापस सीएम आॅफिस लौट गईं।