news of rajasthan
राजगढ़ के आईईटी कॉलेज में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
news of rajasthan
राजगढ़ के आईईटी कॉलेज में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों अपने अलवर दौरे पर हैं। आज सुबह बाल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री राजे राजगढ़ में जनसंवाद करने के दौरान बीच रास्ते में रामगढ़ तहसील के केसरोली गांव स्थिति एक आंगनबाड़ी केन्द्र में अचानक पहुंच गईं। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी के बच्चों से मुलाकात की और उसके साथ कुछ समय बिताया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र का पूर्ण निरीक्षण भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजगढ़ के लिए रवाना हो गईं। राजगढ़ में मुख्यमंत्री आज जनसंवाद करेंगी जिसकी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं। यह जनसंवाद राजगढ़ के आर्शीवाद मैरिज गार्डन में होना हे। इसके बाद राजे सभी समाज के प्रतिनिधयों के साथ जनसुनवाई करेंगी। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान भी किया जाएगा। जनसुनवाई के बाद राजगढ़ सहित अलवर जिले में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का आज शिलान्यास भी किया जाएगा।

news of rajasthan
रामगढ़ क्षेत्र में हुए विकास कार्यां एवं कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करती मुख्यमंत्री।

इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को भी अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में करीब 30 करोड़ रुपए लागत के 59 सड़क निर्माण एवं विकास कार्यां का शिलान्यास किया। आईईटी कॉलेज के परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम के बाद इन विकास कार्यां की शिलापट्टिकाओं का अनावरण किया। इसके तहत ग्रामीण गौरव पथ के फेज-तीन के 8, फेज-चार के 20, आरआईडीएफ के 9 तथा नॉन पेचेबल सड़कों के 22 कार्य किये जाएंगे। इसके बाद रामगढ़ क्षेत्र में हुए विकास कार्यां एवं कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने क्षेत्र में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान कार्यां, मनरेगा कार्यां, शुद्ध पेयजल के लिए डीएफओ प्लांट स्थापित करने तथा गांवों को ओडीएफ बनाने की दिशा में हुए कार्यां की प्रशंसा की।

read more: एरियर मिलने की तारीख की जल्द घोषणा करेगी वसुंधरा सरकार