news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे थाली बजाते हुए
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे थाली बजाते हुए

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे इन दिनों झुंझुनूं के सूरजगढ़ व खेतड़ीनगर विधानसभा के दौरे पर हैं। इस क्रम में उन्होंने बेटी बचाओ अभियान के तहत बुधवार को सूरजगढ़ में पूनम और आशा को बेटी के जन्म की बधाई देते हुए खुद थाली बजाकर बेटियों के जन्म की खुशियां मनाई। साथ ही उन्होंने अपने हाथों ने उन्हें बधाई संदेश भी दिया। वसुन्धरा राजे ने दोनों महिलाओं को अपने हाथ से तिलक लगाया और दोनों की दुलार भी किया। दोनों बच्चियों का नाम अनन्या और वासु है। राजे ने इस दौरान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात भी की। आजाद हिन्द जनकल्याण संस्थान पिलानी से जुड़े स्वयंसेवी समूह की इन दस सदस्यों को योजना के तहत 10-10 हजार रुपए की सहायता मिली है।

विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सूरजगढ़ में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने क्षेत्र में ग्रामीण गौरव पथ, मिसिंग लिंक और अन्य योजनाओं के तहत बनी सड़कों एवं अन्य विकास कार्यों को देखा।

news of rajasthan
सुरजगढ़ में विकास कार्यों की प्रदर्शनी देखते हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत हुए कुंड निर्माण सहित अन्य जल ग्रहण ढ़ांचों की सराहना की। इस दौरान खान राज्य मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, जिला कलेक्टर दिनेश यादव, सांसद संतोष अहलावत, आईजी हेमन्त प्रियदर्शी, संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह एवं अन्य अधिकारी उनके साथ उपस्थित थे।

read more: राजस्थान के इन जिलों में दो दिन रहेगा DRY DAY, तोड़ा तो पड़ेगा महंगा