cm-jansamvad-jhunjunu-
CM Raje announces 250 crores for three bypass. Today, 'Mass Dialogue' will be organized in Mandawa

वसुंधरा राजे के नेतृत्व में वर्तमान राजस्थान सरकार ने अपने कार्यकाल के सफलतापूर्वक चार साल पूर्ण कर लिए हैं। राजे सरकार ने हाल ही में 13 दिसंबर को सुराज के 4 साल पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री राजे ने अपने चार साल के कार्यकाल में जमकर विकास कार्य करवाएं हैं। राजे इन दिनों राज्यभर में विभिन्न जिलों के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई कर रही हैं। वे इन दिनों शेखावटी क्षेत्र में जनसंवाद कर आमजन की समस्याओं का निराकरण कर रही है। सीएम राजे ने सोमवार को झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए 250 करोड़ लागत के सड़क विकास की सौगात दी।

cm-jansamvad-jhunjunu-
                                               मुख्यमंत्री राजे ने तीन बाईपास के लिए की 250 करोड़ की घोषणा.

250 करोड़ की लागत से बनेंगे झुंझुनूं, फतेहपुर एवं मण्डावा में बाईपास

मुख्यमंत्री राजे ने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि 250 करोड़ की लागत से झुंझुनूं, फतेहपुर एवं मंडावा में बाईपास बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर इन बाईपास पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इन बाईपास के बनने से जाम से निजात मिलेगी और इन शहरों में यातायात व्यवस्था और सुगम हो सकेंगी। सीएम राजे की इस घोषणा का झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और इन सौगातों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। राजे ने कार्यक्रम में आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सड़कों के विकास में कोई कमी नहीं रखी है। प्रदेश में सड़क विकास के क्षेत्र में जमकर ​काम करवाएं जा रहे हैं। जिससे राज्य के लोगों को आवागमन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीें उठानी पड़े।

Read More: फतेहपुर के लिए 125 करोड़ लागत की डीपीआर पर काम शुरू हुआ: सीएम राजे

मुख्यमंत्री राजे आज मंडावा विधानसभा क्षेत्र में करेंगी जनसंवाद: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज दोपहर 12.00 बजे हेलीकॉप्टर से मंडावा पहुंच गई है। सीएम के यहां पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। राजे का आज मंडावा विधानसभा के लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम है।  वे यहां लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका अतिशीघ्र निराकरण करवाएंगी। मंडावा में जनसंवाद कार्यक्रम चुड़ैला जेजे यूनिवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। सीएम राजे यहां सबसे पहले जाट समुदाय के साथ संवाद कर रही है। इसके बाद एक-एक करके सभी समाज के प्रतिनिधियों से संवाद का कार्यक्रम है। राजे यहां 7 चरणों में विभिन्न समाजों के साथ जनसंवाद करेंगी। उनका शाम को मंडावा में संगठनात्मक बैठक का समय तय है।