news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिलानी गौशाला में दान करते हुए।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिलानी गौशाला में दान करते हुए।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का झुंझुनूं दौरा आज गुरुवार से शुरू हो गया है। दौरे का आगाज पिलानी से हुआ जहां सबसे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पिलानी गौशाला के दानपात्र में अपने हाथों से गुप्तदान किया। हालांकि गुप्तदान की राशि पता नहीं चल पाई है और न ही गौशाला के संरक्षकों ने इस बारे में कोई खुलासा किया है। खुद मुख्यमंत्री राजे ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री से पूछा कि कितनी राशि दान की है तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि दायें हाथ से दान करो तो बायें हाथ को पता नहीं चलना चाहिए कि कितनी राशि दान की। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा ईश्वर की सेवा है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरूवार से झुंझुनूं जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री राजे आम जनता के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को जानेंगी और मौके पर समाधान के लिए दिशा-निर्देश देंगी। दौरे की शुरूआत पिलानी से हुई है। इस दौरे में विभिन्न जाति समुदायों से मुलाकात के बाद सीएम राजे पार्टी कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक लेंगी और पिलानी विधानसभा क्षेत्र के ताजा राजनीतिक हालात की समीक्षा करेंगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार को उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पिलानी आगमन को देखते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री राजे का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए शेखावाटी में भाजपा अल्पसंख्यकों के बीच पकड़ मजबूत बनाने को लेकर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

read more: राजस्थान में उपचुनाव से पहले बसपा की राजनीतिक सियासत तेज, जयपुर आएंगी मायावती