news of rajasthan
diwali-jwellary-shopping

दिवाली के अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में लोग इस मौके पर ज़मकर खरीदारी करना चाहते हैं। लेकिन त्यौहारों के इस सीजन में लोग खरीदारी के लिए शुभ मुर्हूत का इंतजार करते हैं। ऐसे लोगों के लिए आज यानि बुधवार से अगले तीन दिनों तक शुभ कार्यों के लिए कई विशेष योग बन रहे हैं। बुद्धवार को सवार्थसिद्धि योग व रवि योग और गुरूवार को सवार्थसिद्धि योग का संयोग पड़ेगा। इसके बाद शुक्रवार को शुक्र पुष्य नक्षत्र का महासंयोग आ रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ये सभी संयोग खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं। ऐसे में अगर आप कुछ खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो ये तीन दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेंगे। शुक्र पुष्य नक्षत्र शुक्रवार सुबह 7.46 बजे बाद शुरू होगा और यह अगले दिन शनिवार को सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

news of rajasthan
File-Photo-Diwali-Shopping.

खरीद के लिए रहेगा सबसे शुभ: ज्योतिषियों के अनुसार दिवाली से पूर्व शुक्र पुष्य नक्षत्र का योग कपड़े, सौंदर्य प्रसाधान, गहनों की खरीदारी और भवन निमार्ण के लिए सबसे शुभ रहेगा। शुक्र राशि का पहले से ही कन्या राशि में होना और 13 अक्टूबर को मंगल का शाम 4.03 बजे युति बनाना व्यापार जगत के लिए जबरदस्त तेजी लाने वाला रहेगा। व्यापारियों के लिए यह दिन कमाई के हिसाब से बहुत अच्छा रहने वाला है।

Read More: शिलान्यास के बाद कांग्रेस किशनगढ़ एयरपोर्ट को भूली, भाजपा ने किया सपना साकार

news of rajasthan
family with shopping bags and Diwali gift.

महिलाओं के लिए कनक योग रहेगा खास: शुक्रवार को मंगल और शुक्र के साथ में रहने से व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि खरीदने के लिए बहुत ही शुभ दिन रहेगा। मंगल और शुक्र के साथ में संयोग बनाने से कनक योग भी बनेगा। यह महिलाओं के लिए अत्यंत शुभकारी दिन होगा। इस योग से महिलाओं में विशेष रूप से प्रसन्नता, समृद्धि और सम्पन्नता आएगी। महालक्ष्मी के पूजन से पूर्व यह लोग समाज में भी खुशहाली लाएगा।