bjp-government

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी चुनावों की रणनीति निर्माण हेतु सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री राजे ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का आधार बताते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के हौंसले, ऊर्जा और समर्पण भाव से राजस्थान में फिर से भाजपा का सुराज आएगा। उन्हौने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को मछली की आँख की तरह आगामी विधानसभा चुनावों को एक लक्ष्य मानकर पूरी मेहनत और समर्पण से जुटना होगा। कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पूरी लगन से पार्टीहित में किया गया कार्य आगामी चुनावों में हमें, गत चुनाव से भी बड़ी जीत दिलाएगा।

कनेक्ट, को-ऑपरेट और कन्वींस के मंत्र से फिर आएगा भाजपा का सुशासन:

आगामी वर्ष 2018 के आख़िर में राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर राजस्थान के सुशासन को और अधिक बल देने के लिए मुख्यमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जनता से अपने जुड़ाव को मज़बूत बनाने को कहा। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पार्टी हितैषियों को ट्रिपल-सी का मंत्र दिया। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि हमें ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को संगठन की विचारधारा से कनेक्ट (जोड़ना) करना होगा। ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को को-ऑपरेट (सहयोग) करना होगा। इसी तरह अधिकाधिक लोगों को कन्वींस (समझाना) करना होगा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा का सकारात्मक विज़न हितकारी है।

एक-एक व्यक्ति से जुड़ना होगा:

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के इस विमर्श कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पार्टी के मंडल अध्यक्षों को पार्टी का सुप्रीम कमांडर बताते हुए उन्हें अपने क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति से जुड़ने को कहा। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने पार्टी को बूथ लेवल तक मज़बूत बनाने की बात कही।

विकट हालातों से उबारा राजस्थान को:

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने भाषण के दौरान बताया कि वर्ष 2013 में जब राजस्थान में महाविजय हासिल कर भाजपा सरकार आयी थी, तब पूर्व सरकार की कारस्तानी से राजस्थान बड़ी विकट स्थिति में था। हज़ारों करोड़ों के क़र्ज़ तले दबा हुआ राजस्थान उस समय ठीक से विकास की सांस भी नहीं ले पा रहा था। ऐसे समय में वर्तमान सरकार ने अपने दायित्व और कर्तव्यपूर्ण ज़िम्मेदारी को समझ, राज्य को विकास पथ पर ले आना अपनी प्राथमिकता बनाई। पिछले तीन सालों के अंदर सरकार ने विकास के लिए जो अथक प्रयास किये, आज उनके परिणाम प्रदेश के आमजन की ख़ुशी बनते जा रहे है।