news of rajasthan
Govind Dev Ji Temple

news of rajasthan

जयपुर के अराध्यदेव श्रीगोविन्ददेवजी मंदिर में आज से विशाल फागोत्सव शुरू हो गया है। दो दिन आयोजित होने वाला फोगोत्सव गुरूवार तक चलेगा। इस दौरान चांदी की टकसाल स्थित श्रीगोविन्द देवजी मंदिर में फुलों की होली खेली जाएगी। इसके साथ इत्र वर्षा एवं चंग धमाल भी होगा। गौरांग युवक मण्डल, जयपुर द्वारा आयोजित यह पर्व होली के आने के हर्ष में मनाया जा रहा है। विशाल फागोत्सव में विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के जाने माने भजन गायक मनीष गर्ग (घीवाला), पंकज अग्रवाल, अमित नामा और पारीक ब्रदर्स भक्तों पर अपनी भक्तिमय गायकी की बौछार करेंगे। फागोत्सव का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में खेली गुलाल होली
होली के आगमन के साथ ही पहली होली मोतीडूंगरी के गणेश मंदिर में भगवान गणेशजी के साथ खेली गई। इसके बाद मंदिर परिसर में भक्तों के साथ गुलाल की होली खेली गई। इस दौरान मंदिर आए भक्त गणेशजी के गुलाल मयी भक्ति से सरोबार हो गए। बुधवार होने की वजह से सुबह से ही मंदिर में भक्तजनों की खासी भीड़ देखी गई। विध्नहरणकर्ता गणेशजी का आज नया श्रृंगार किया गया है।

शहर के अन्य मंदिरों में शुरू हुआ फागोत्सव
बुधवार को थालियों की थाप के साथ शहर सहित प्रदेश के सभी मंदिरों में फागोत्सव शुरू हो चुका है। प्रदेश के सभी मंदिरों में आज भगवान के साथ फूल व गुलाल की होली खेली गई। अगले महीने में होली है। इस कारण से मंदिरों में इस तरह के आयोजनों की धूम मचने वाली है।

read more: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY): क्या है इसके लाभ और कैसे करें आवेदन, जानिए यहां …