news of rajasthan
महाशिवरात्रि 2018
news of rajasthan
महाशिवरात्रि 2018

आज महाशिवरात्रि है। इस शुभ उपलक्ष्य पर राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। सभी राजस्थान के निवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई देते हुए राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा है कि ‘महाशिवरात्रि का पर्व हमें आपसी सद्भाव और मानवता की सेवा करने की याद दिलाता है। यह पर्व समाज में समरसता के वातावरण का निर्माण करता है।’ इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

इसी क्रम में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि ‘भगवान शिव सभी का कल्याण करने वाले हैं। वे त्याग, तपस्या और करूणा की मूर्ति हैं।’ इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वह इस पुनीत अवसर पर प्राणी मात्र के कल्याण का संकल्प लें।

आपको बता दें कि इस साल अबुझ संयोग की वजह से 13 व 14 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। 12 फरवरी को सोमवार होने की वजह से लगातार तीन दिन प्रदेशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ेगी। धार्मिक पुराणों में देवो के देव महादेव की इस रात्रि का खास महत्व है। ग्रंथों के अनुसार इस रात यदि चारों प्रहर की पूजा की जाए तो जीवन के सभी कष्ट दूर होकर मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

read more: शिवरात्रि स्पेशल-देवों के देव महादेव की चार प्रहर की पूजा से पूर्ण होंगी सभी मनोकामनाएं