news of rajasthan

news of rajasthan
राजस्‍थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष एवं जयपुर शहर के आदर्श नगर से विधायक अशोक परनामी का आज जन्मदिन है। यह उनका 64वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित अन्य मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके स्‍वस्‍थ जीवन तथा उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की है। भाजपा के राजस्‍थान प्रभारी अविनाश राय खन्‍ना एवं अनेक केन्‍द्रीय नेताओं ने भी परनामी को जन्‍मदिन पर बधाई दी है। अशोक परनामी फिलहाल अजमेर एवं अलवर लोकसभा व माण्‍डलगढ़ विधान सभा उपचुनाव की व्‍यूह रचना तैयार करने में व्‍यस्‍त हैं।

4 जनवरी, 1954 को जयपुर में जन्में अशोक परनामी ने महाराजा कॉलेज से बीएससी की डिग्री लेकर एक उद्योगपति के तौर पर अपना कैरियर शुरू किया था। लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति में जाना निश्चित किया। 1993 से 1998 तक उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण में सदस्य के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2004 में उन्होंने नगर निगम जयपुर के महापौर के तौर पर कार्यभार संभाला और 2008 तक कार्यरत रहे। 2008 में उन्हें 13वीं राजस्थान विधानसभा में आने का मौका मिला। उसके बाद साल 2013 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने पहले की भांति जीत हासिल की। वर्ष 2014 में राजनाथ सिंह ने उन्हें राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया।

अपने स्कूली दिनों में बैडमिन्टन खेल में रूचि रखने वाले अशोक परनामी भाजपा के बड़े और एक्टिव नेताओं में से एक हैं। हाल ही में चिकित्सकों की हड़ताल को समाप्त कराने में उनका विशेष योगदान रहा है। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। राजनीति के अतिरिक्त परनामी कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।

read more: डिजिफेस्ट और हैकाथॉन जैसे आयोजनों से बनेगा डिजिटल राजस्थान- मुख्यमंत्री