Gems and Jewellery museum at Jaipur
Gems and Jewellery museum at Jaipur opening soon
Gems and Jewellery museum at Jaipur
Gems and Jewellery museum at Jaipur opening soon

राजस्थान चैम्बर्स जेम्स एंड ज्वेलरी म्यूजियम को शुरू करने जा रहा है जिसे आमजन के लिए जल्दी ही खोल दिया जाएगा। यह म्यूजियम चैम्बर में लगाया जाएगा। यहां आपको 400 से ज्यादा नेचुरल स्टोन और भारतीय नक्काशी देखने को मिलेगी। साथ ही दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों की ज्वेलरी भी यहां दिखाई देंगी। म्यूजियम में फ्रेंच ज्वेलरी, विक्टोरियलन, तंजौर और फ्यूजन आदि ज्वेलरी का भी प्रदर्शन किया जाने वाला है। इनके अलावा, रेड इंडियन, अफ्रिकन, तिब्तियन और रिसाइकल्ड ज्वेलरी भी यहां देखने को मिलेंगी जिनमें रूबी, नीलमणि, पन्ना, पर्ल, डायमंड, कोरल, ओपल आदि शामिल हैं। गोल्ड, डायमंड व सिल्वर ज्वेलरी भी यहां देखी जाने वाली है। जल्द ही म्यूजियन के आधिकारिक उद्घाटन के बारे में एक घोषणा की उम्मीद है।

दिखाया जाएगा जौहरी बाजार की ज्वेलरी का इतिहास –

यहां आपको 6 मिनिट का एक विडियो भी दिखाया जाएगा जिसमें जौहरी बाजार और ज्वेलरी बिजनेस का इतिहास बताया जाएगा। इस विडियो की खास बात यह है कि इसमें दिखाई गए सभी दुर्लभ फोटो वास्तविक हैं। इस विडियो में मिस यूनीवर्स का क्राउन डिजाइन करने वाले जयपुर के क्राफ्टमैन का भी जिक्र किया गया है जिसने 3 बार इस क्राउन को डिजाइन किया है। आपको बता दें कि सबसे पहले 2015 में एक नॉन प्रोफिट संस्था ने जेम्स एंड ज्वेलरी फाउंडेशन म्यूजियम के नाम से यह प्रदर्शनी स्थापित की थी। इस संस्था के कॉर्डिनेटर हें डॉ. रजनीकांत शाह और सैकेटरी हैं विजय कुमार चोरडिया।

द स्टोरी ऑफ़ स्टोन थीम –

यहां जेम्स स्टोन का एक बड़ा सेक्शन भी दिखाया जाएगा जहां कई रंग-बिरंगे स्टोन को उनकी जानकारी और फायदों के साथ सजाया गया है। इस थीम को द स्टोरी ऑफ़ स्टोन का नाम दिया गया है। यहां माइंस से लेकर फाइनल प्रोडक्ट बनने तक की स्टोन की स्टोरी बताई जाएगी। साथ ही यहां कुदरत की खान से निकले कई अनमोल और अनोखे स्टोन भी खास आकर्षण का केन्द्र बनेंगे।

आकर्षण का केन्द्र होगा नवग्रह –

एक अन्य आकर्षण का केन्द्र होगा नवग्रह। यहां नवग्रह को दर्शाने के लिए 9 अलग-अलग नवरत्न रखे गए हैं। यहां आने वालों को उनकी राशि के अनुसार सर्वोतम व अनुकूल रत्नों के बारे में जानकारी देने के अलावा उनपर पड़ने वाले प्रभावों पर भी चर्चा की जाएगी।