cm-jan-samvad-surajgarh-rajasthan-
cm-jan-samvad-surajgarh-rajasthan-

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों तीन दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं जिले में हैं। सीएम राजे वहां विधानसभा क्षेत्रवार आमजन से जनसंवाद कर रही है। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत राजे आमजन की समस्याएं सुनकर उनका अतिशीघ्र समाधान भी कर रही है। मुुख्यमंत्री लोगों से संवाद के लिए बुधवार को झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ स्थित आरजे बरासिया टीटी कॉलेज में थी। जनसंवाद के दौरान लोगों ने राज्य सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में कराए गए विकास कार्यों एवं योजनाओं की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान आसलवास गांव के सरपंच रणवीर नाड़ा ने बताया कि उनके गांव में फ्लोराइड की बहुत ज्यादा समस्या थी लेकिन एमजेएसए के तहत बनवाए गए कुंड से आज पूरा गांव पानी पी रहा है। सरपंच ने इसके लिए समस्त ग्रामवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री राजे का आभार जताया।

cm-jan-samvad-surajgarh-rajasthan-
                                                                        मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सूरजगढ़ में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान.

एमजेएसए से बदल रही है गांवों की तस्वीर

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ने कहा कि एमजेएसए में जो कार्य किए जा रहे हैं वे ऐतिहासिक हैं। अगर प्रदेश का आमजन इसमें पूरी भागीदारी निभाएं तो जहां डार्क जोन क्षेत्र है वहां भी पानी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि राजे सरकार के चार साल में जो काम हुए हैं वे पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हो पाए हैं। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से गांवों की तस्वीर बदल रही है। इसके साथ ही गांवों में भी अब बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा और शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ रहा है।

जनसंवाद में सुनीं आमजन की समस्याएं, जल्द समाधान का दिलाया विश्वास: सीएम राजे ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य मांगों एवं समस्याओं को बड़ी आत्मीयता के साथ सुना और इनके जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। राजे ने कहा पिछले चार साल में राजस्थान सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगे भी विकास इसी तरह होता रहेगा।

Read More: राजस्थान का शिक्षा मॉडल देश के लिए बनेगा मिसाल: मुख्यमंत्री

15 दिन में विशेष शिविर लगाकर दिए जाएंगे पट्टे: मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई के दौरान सूरजगढ़ क्षेत्र में पट्टे नहीं मिलने की शिकायत पर संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह को निर्देश दिए कि इसका अतिशीघ्र ही समाधान किया जाए। संभागीय आयुक्त ने मौके पर ही निदेशक, डीएलबी से बात कर आश्वस्त किया कि 15 दिन में विशेष शिविर लगाकर पट्टे दे दिए जाएंगे।