news of rajasthan
File Photo
news of rajasthan
File Photo

राजस्थान के साथ देश की शान मानी जाने वाली ट्रेन और विरासत का दूसरा नाम ‘पैलेस आॅन व्हील्स’ का नाम अब बदल गया है। 24 साल के राजसी गौरवपूर्ण इतिहास को संजोए पटरियों पर चलने वाला यह महल एक ‘हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स’ के नाम से जाना जाएगा। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रेरणा से इस पुरानी शाही रेलगाड़ी को हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स के नाम से चलाया गया है। यह रेलगाड़ी उक्त रूट के अलावा चार रात के दूसरे प्रस्तावित मार्ग दिल्ली से चूरू, बीकानेर, जयपुर, आगरा, धौलपुर एवं दिल्ली के बीच भी चलेगी।

24 वर्ष पुरानी पैलेस ऑन व्हील्स अब हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स नए नाम के साथ अपनी पहली यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली से थ्री नाईट गोल्डन टूर के लिए पहली बार राजस्थान की धरती को छूने के लिए रवाना हुई। हालांकि हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स में विदेशी यात्रियों के नाम पर केवल एक ही यात्री मिल पाया। इसमें एक दक्षिण अफ्रीकी यात्री को छोड़ कर सभी यात्री भारतीय हैं। यात्रा की टिकट 300 यूएस डॉलर यानी करीब 19 हजार रुपये प्रति यात्री एक रात का किराया रखा गया है। राजस्थान सहित देश के इतिहास से रूबरू कराती यह शाही ट्रेन राजसी जीवन, रहन-सहन और खानपान को नजदीक से देखने का एक माध्यम है।

read more: पद्मावती में रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर जयपुर में हुए स्पॉट