rahul-gandhi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल राजस्थान आने वाले है। राहुल बाबा यहाँ बांसवाड़ा ज़िले में किसानों को सम्बोधित करेंगे। कांग्रेस से जुड़े हुए नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी उन सभी राज्यों में किसान रैली करेंगे जहाँ-जहाँ अगले साल चुनाव होने वाले है। इससे साफ़ पता चलता है कि कांग्रेस की भावना किसानों के साथ नहीं उनके वोट के साथ है। कांग्रेस का मतलब किसानों के हल से नहीं किसानों के वोटबैंक से है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का राजस्थान आकर भाषण देना पूरी तरह से व्यर्थ होगा। क्योंकि पहली बात तो यह कि राहुल गांधी किसानों को समझदारी भरा भाषण देने लायक है ही नहीं वो सिर्फ हंसी-मज़ाक कर सकते है। दूसरी बात यह की राजस्थान का किसान पूरी तरह से सुख-सुविधा सम्पन्न है, फिर राहुल की इस रैली से उलटे कांग्रेस के ऊपर मार पड़ जाये तो इसमें अतिश्योक्ति नहीं होगी।

आलू की फैक्ट्री खुलवाने वाले क्या भला करेंगे किसानों का:

ऐसा कहा जाता है कि कई लोग ऐसे होते हैं, जिनकी उम्र तो बढ़ जाती है लेकिन उनका दिमाग नहीं बढ़ पाता। राहुल गांधी ने बड़ी मेहनत से इन महानुभावों में अपनी जगह बनाई है। इन लोगों को नयी सरकारी योजना और सुविधा की चीज़ें समझने में बड़ा समय लगता है और कई बार तो ये समझ ही नहीं पाते। राहुल गांधी इस श्रेणी के लोगों में अग्रिम पंक्ति में आते है।

राहुल बाबा से जुड़ा एक वाकया याद आ रहा है। एक बार राहुल गांधी ने किसानों की सभा को सम्बोधित किया। राहुल का वो सम्बोधन किसी मज़ाक से कम नहीं था। राहुल ने वहां किसानों को आलू की फैक्ट्री खोलने की सलाह दे डाली थी। किसानों की बात करने वाले राहुल बाबा को यह भी नहीं पता कि आलू खेत में उगता है। यह फैक्ट्री में पैदा नहीं होता। इसी तरह अन्नदाता के सामने मूर्खता की बातें कर राहुल पहले भी अपनी बड़ी फजीयत करवा चुके है। उम्मीद है राहुल कल भी लोगों को हंसाने का काम बखूबी निभाएंगे।

राजस्थान का किसान तो पहले ही खुशहाल है:

राजस्थान आने वाले राहुल गांधी न जाने किस भ्रम से यहाँ किसानों को सम्बोधन देने आ रहे है। यह समझ से परे है। अपनी आक्रोशित रैली से राजस्थान के किसानों को आक्रोशित करने के लिए आने वाले राहुल गांधी कल बांसवाड़ा में मज़ाक के पात्र बन जायेंगे, इसकी पूरी संभावना है। राजस्थान का किसान तो अपनी सरकार से वैसे ही खुश है। वसुंधरा सरकार ने पिछले तीन सालों में यहाँ के गाँव-गाँव में सुशासन और सुराज की चमक से प्रदेश के किसान जनजीवन को रोशन किया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहल पर राजस्थान में देश में पहली बार किसानों और खेती की उन्नति और नवाचार के लिए ग्राम का आयोजन किया जाता है। राजस्थान सरकार आज अपने किसानों को ब्याजमुक्त ऋण प्रदान करने में देश में दूसरे नंबर पर है। भरपूर विपरीत परिस्थितियां होने के बाद भी बम्पर उत्पादन देने वाले राजस्थान के किसान आज अपनी मेहनत और सरकार के समर्पण से बेहद खुशहाल है। इसमें राहुल गांधी का दखल देना निश्चित तौर पर उन्हें मज़ाक का पात्र बनाएगा।