cm raje
cm raje
vasundhara-raje
vasundhara-raje

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अपनी तरह के पहले सम्मेलन राष्ट्रीय महिला संसद (एनडब्ल्यूपी) का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे। महिला सशक्तीकरण और हाल ही में बेंगलुरू समेत देश के अन्य राज्यों में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामलों पर आंध्रप्रदेश की होने वाली नई राजधानी अमरावती में 11 व 12 फरवरी को महिला संसद का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश से महिला सांसदों और विधायकों को इस महिला संसद में भाग लेने को कहा है। देश में होने जा रही पहली अंतरराष्ट्रीय महिला संसद में प्रदेश से 5 महिला सांसद और 32 महिला विधायकों को आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शिरकत कर रही हैं।

तिब्बत के धर्मगुरू दलाई लामा इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इनके साथ ही देश विदेश के तमाम नेता इस तीन दिवसीय सम्मेलन में शरीक होंगे। एनडब्ल्यूपी की परिकल्पना समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक तौर पर सशक्त करना और बढ़ावा देना है।

इसका एक उद्देश्य महिलाओं के उत्थान के लिए नए विचारों, अवधारणाओं, सिद्धातों और विचारधाराओं को सामने लाना भी है। राव ने सम्मेलन की पूर्व संध्या पर कहा, एनडब्ल्यूपी राजनीति, कला व संस्कृति, खेल, उद्योग, मीडिया, सिनेमा, न्यायपालिका और सामाजिक क्षेत्र जैसी विविध पृष्ठभूमि वाली महिलाओं के लिए एक समान मंच होगा जिसमें वह महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने अनुभवों और शोधों को साझा कर सकेंगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘इंटरनेशनल विमन आइकन ऑफ द वर्ल्ड’ और 12 सर्वश्रेष्ठ युवा उपलब्धि पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इस सम्मेलन में सात पूर्ण सत्र होंगे जिसमें अनेक विषयों पर चर्चाएं भी आयोजित की जाएंगी। इसमें देश विदेश की 91 महिला सांसद, 401 महिला विधायक और सामाजिक तथा कॉर्पोरेट सेक्टर की 300 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, बांग्लादेश संसद की स्पीकर शीरीन शर्मिन चौधरी, राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक जानी मानी महिलाएं शामिल होंगी।

महिला संसद में मंत्री सुषमा स्वराज, रीति पाठक, सावित्री ठाकुर और ज्योति धुर्वे हैं। विधायकों में मंत्री माया सिंह, अर्चना चिटनिस, यशोधरा राजे सिंधिया, कुसुमसिंह महदेले, ललिता यादव हैं। विधायकों में इमरती देवी, अनीता नायक, चंद्रा सिंह गौर, रेखा यादव, उमादेवी खटीक, ऊषा चौधरी, नीलम मिश्रा, शीला त्यागी, सरस्वती सिंह, प्रमिला सिंह, मीना सिंह मांडवी, प्रमिला सिंह, नंदनी मरावी, हिना कांवरे, गायत्रीराजे पवार, नीना विक्रम वर्मा, ऊषा ठाकुर, मालनी गौड़ और संगीता विजय आदि हैं।