news of rajasthan
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (MJSA)
news of rajasthan
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान (MJSA)

राजस्थान सरकार की कल्याणकारी और लाभकारी मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान ने प्रदेश के कई जिलों की ग्राम पंचायतों और ढाणियों के लोगों को न केवल पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराया है, साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करा उनके खुशहाली के द्वार भी खोल दिए हैं। ऐसी ही एक खुशहाली की कहानी है अजमेर जिले की ग्राम पंचायत देवमाली की जहां मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान (MJSA) ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। यहां उबड़िया भैरू नाड़ी को गहरा कर सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के लिए खुशहाली लेकर आया है। इस कार्य से न सिर्फ नाडी में पानी भरा, बल्कि आसपास के कुओं का जलस्तर 15 फीट तक ऊपर आ गया है।

read more: MJSA ने दिया अजमेर की देवमाली ग्राम पंचायत के किसानों को मुस्कुराने का मौका

news of rajasthan
Success story of Ajmer

जानकारी देते हुए जिला कलक्टर गौरव गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत उबड़िया भैरू नाड़ी की मिट्टी खुदाई रिटेनिंग वाॅल का निर्माण कार्य कराया गया है। ग्रामवासियों के अनुसार इससे कुओं के जलस्तर में 15 फीट की बढ़ोतरी के साथ साथ पशुओं के पीने के पानी की समस्या भी दूर हुई है। इस नाड़ी का केचमेन्ट एरिया करीब 30 से 35 हैक्टेयर है। इसकी भराव क्षमता 5.30 टीसीएम है। कृषकों को फसल उत्पादन की वृद्धि के साथ ही भूमि के जलस्तर मे सुधार हुआ। चारागाह क्षेत्र में पशुओं को पीने के पानी की समस्या से भी निजात मिली है। यहां के किसान अपनी खुशहाली की वजह सिर्फ मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान योजना को मानते हैं और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को इसके लिए धन्यवाद देते हैं।

read more: भीलवाड़ा में नवनिर्माण ने दिखाया विकास का मंजर, जन-जन को हुआ सहूलियतों का अहसास