GRAM Exhibition Udaipur
GRAM-Udaipur-2017

राजस्थान सरकार प्रदेश के किसानों के ​लिए विभिन्न लाभप्रद योजनाएं चला रही है। वर्तमान वसुंधरा राजे सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने ​की दिशा में प्रयासरत है। राज्य के किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सके, इसके लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। हाल ही सरकार ने किसानों के लिए उदयपुर संभाग में ‘ग्राम-उदयपुर’ का आयोजन किया है। सरकार की कृषि भ्रमण योजना ने किसानों को नई फसलों और उन्नत तरीके से उपज करने के लिए प्रेरित किया है। जिसकी बदौलत आज प्रदेश का पुरूष किसान ही नहीं बल्कि महिला किसान भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रही हैं।

Gram-Udaipur-2017
Gram-Udaipur-2017: Sucess-Story-of-Farmer-Shayamu-Devi.

श्यामूदेवी की सफलता की कहानी: राजसंमद जिले के गांव मदारा से ‘ग्राम उदयपुर 2017’ में उदयपुर पहुंची महिला कृषक श्यामूदेवी ने अपनी सफलता की कहानी किसानों से साझा करते हुए कहा कि, ‘कृषि विभाग अधिकारियों के लारे नासिक और पूना गई तो वा म्हाने कम पाणी सूं भी पिइसा कमाया जा सकें, ये पतो चाल्यो’। उसने बताया कि उसके पास जमीन तो है पर पानी की बहुत कमी है, कोई भी खेती करना बहुत मुश्किल था। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समझकर उन्नत तकनीकी तरीके अपनाने से वर्तमान में प्रगतिशील किसानों में शुमार महिला कृषक श्यामू देवी को ‘ग्राम उदयपुर’ में गुरूवार को सम्मानित किया गया।

GRAM Exhibition Udaipur
GRAM-Udaipur-2017

सरकार की योजना में भ्रमण ने बदली जींदगी: राजस्थान के कृषि विभाग की कृषक भ्रमण योजना के तहत श्यामू देवी नासिक और पूना गई। वहां प्रगतिशील किसानों द्वारा नई विधियों से की जा रही खेती, उद्यानिकी को देखा तो उसे पता चला कि गेहूं, बाजरा, चावल इनके अलावा भी खेती की जा सकती है। उसने घर आकर अपने कृषक पति अंबालाल को भ्रमण में मिली जानकारियों तथा कम पानी से अनार की खेती और बूंद-बूंद सिंचाई विधि के बारे में बताया। वह बताती है कि दोनों ने आपसी विचार विमर्श कर अनार की खेती करना शुरू किया और केवल 28 महीनों में उन्हें 84 हजार का फायदा हुआ। फिर कृषि विभाग की सलाह पर उन्होंने अनार के पौधों के बीच में बची जगह में हल्दी, मेथी, सब्जियां आदि भी उगाना शुरू किया तो उससे भी बडा लाभ होना शुरू हो गया, जिससे आर्थिक हालात बदल गए।

Read More: ग्राम-उदयपुर का हुआ समापन, 488 करोड़ के एमओयू से करीब 7 हजार को मिलेगा रोजगार

किसान को खुद भी जागरूक होना होगा: श्यामू देवी ने अपनी सफलता की कहानी शेयर करते हुए ‘ग्राम उदयपुर’ में कहा कि, भ्रमण के बाद उन्हें राज्य सरकार द्वारा कृषकों के लिए चलाई जा रही अन्य कई योजनाओं की जानकारी भी हुई और वे धीरे-धीरे प्रगतिशील खेती की दिशा में बढ़ रही हैं। किसान दंपति ने आगे बताया कि सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए किसानों को खुद भी जागरुक होना पड़ेगा, तभी वे सहीं तरीके से सरकार की योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। किसान दंपति ने मुस्कान के साथ बताया कि आज ‘ग्राम उदयपुर’ में उन्हें सफलता के कारण सम्मानित भी किया जा रहा है। श्यामू देवी ​को बहुत ही कम समय में हुए लाभ ने उदयपुर संभाग के किसानों को सही और उन्नत तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया है।