Rajasthan Cooperative Minister Ajay Singh Kilk
Rajasthan Cooperative Minister Ajay Singh Kilk
Rajasthan Cooperative Minister Ajay Singh Kilk
                                                                       Rajasthan Cooperative Minister Ajay Singh Kilk

प्रदेश में अगले महीने से समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो रही है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती से शुरू होंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए भामाशाह कार्ड नम्बर और खसरा गिरदावरी की जानकारी देनी होगी। भामाशाह कार्ड नहीं होने की स्थिति में ई-मित्र पर तत्काल ही भामाशाह के लिए एनरोलमेंट किया जा सकता है। एनरोलमेंट नम्बर से भी ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। पंजीकरण होते ही किसान को एसएमएस द्वारा मोबाइल पर उपज की मात्रा एवं खरीद दिवस की सूचना दी जाएगी। यह जानकारी दी है राजस्थान सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने। किलक राजफैड परिसर में राजफैड की 61वीं आमसभा को संबोधित कर रहे थे।

read more: राजस्थान पर्यटन विभाग को दो राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से नवाजा

उन्होंने बताया कि खरीद के दौरान कई बार पंजीकरण से जुड़ी अव्यवस्थाओं की वजह से किसान को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसमें सुधार करते हुए पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था प्रारम्भ की है। मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की खरीद समर्थन मूल्य पर की जा रही है। इसके लिए प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था ई-मित्र एवं खरीद केन्द्रों (केवीएसएस) पर की गई हैं। ई-मित्र से पंजीकरण कराने पर किसान को 21 रुपए और क्रय-विक्रय सहकारी समिति के खरीद केन्द्र पर पंजीकरण कराने के लिए किसान को 10 रुपये का भुगतान करना होगा।