Vasundhara raje meets people for solving their problem

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ‘आपका जिला-आपकी सरकार’ कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय बूंदी जिले के दौरे पर हैं। आज उनका बूंदी में दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वे जिले में कई जगह औचक निरीक्षण कर रहीं है। सीएम राजे ने आज सुबह सबसे पहले एक अनुदानित छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। सीएम राजे ने दौरे के दौरान अपने निरीक्षण कार्यक्रम की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वह जिले में कहीं भी औचक निरीक्षण पर पहुंच सकती है। छात्रावास के निरीक्षण के बाद भैरूपुरा ओझा गांव में जन सुनवाई भी की। सीएम ने यहां लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजे ने अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निपटारा करने के आदेश भी दिए।

news of rajasthan
CM Vasundhara Raje On Bundi Tour Under ‘Aapka Zila-Aapki Sarkar

कंचन धाम पहुंचेगी राजे: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आज कंचनधाम पहुंचने का भी कार्यक्रम है। राजे अपने समय अनुसार खटकड़-फौलाई स्थित कंचन धाम मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद राजे जिले में कहीं भी औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों का निरीक्षण कर सकती है। मुख्यमंत्री आज जिला स्तर पर अधिकारियों की बैठक ले सकती हैं। जहां वे जिला स्तरीय अधिकारियों को समस्या समाधान का निर्देश देंगी। इसके अलावा राजे आज मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान सहित अन्य परियोजनाओं और वि​कास कार्यों का निरीक्षण करेंगी।

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर बूंदी पहुंची ​थी। राजे ने बूंदी दौरे के पहले दिन पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बैठक के दौरान एक-एक करके सांसद-विधायकों और प्रधानों से जिले का फीडबैक लिया। इसके साथ ही सीएम ने मंडल अध्यक्षों से अपने अपने क्षेत्रों के मंडल का फीडबैक लेते हुए समस्याओं के बारें में भी पूछा। राजे ने मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल में सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आदेश दिया। राजे ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर नये मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने पर अधिक फोकस करने को भी कहा।