उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2018
उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2018

लेक सिटी उदयपुर अगले तीन दिनों के लिए संगीत की धुनों में झूमने वाला है। वजह है वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2018 का आयोजन। उदयपुर में वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का तीसरा सीज़न आज से शुरू होने जा रहा है। इसमें कई नामी संगीत सितारों की यादगार तरानों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र होगी। तीन दिन तक चलने वाला वाले इस फेस्टिवल का समापन रविवार, 11 फरवरी को होगा। फेस्टिवल शहर के गांधी ग्राउंड, फतहसागर सहित अमराई घाट पर आयोजित हो रहा है जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राजस्थान टूरिज़्म के साथ वंडर सीमेंट, हिंदुस्तान जिंक, प्रोडक्शन सहर के सहसौजन्य के आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का उद्घाटन आज शाम को होगा। वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2018 से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट http://www.udaipurworldmusicfestival.com/ पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम का आयोजन तीन दिन तीन अलग-अलग जगहों पर होगा जिसकी शुरूआत आज से होगी। आज का समारोह शहर के गांधी ग्राउण्ड पर शाम 7 बजे से शुरू होगा। शनिवार-रविवार को कार्यक्रम दो जगहों पर आयोजित किया जाएगा। दोनों दिन कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 8 बजे से अमरई घाट स्थित आमेत हवेली में होगी। दोपहर 3 बजे फतेह सागर की पाल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2018 के तीनों दिन प्रवेश निशुल्क है।

शंकर- एहसान-लॉय

इस सुर-सागर में दर्शकों को मदहोश करने के लिए बॉलीवुड के मशहूर गायकों के साथ विदेशी सिंगर भी अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। फेस्टिवल में पहले दिन की शुरूआत बॉलीवुड की मशहूर संगीत तिकड़ी शंकर, एहसान और लॉय की मदमस्त धुनों के साथ होगी। उसके बाद फिलीपिंस द रैनसम कलेक्टिव के भावपूर्ण संगीत सुनने को मिलेगा। इस आयोजन में 16 से अधिक देशों के लगभग 150 कलाकार शामिल होंगे और हजारों दर्शकों के सामने लाइव परफॉर्मेंस देंगे। फेस्ट में देश-जाने-माने बैंड्स और देसी-विदेशी कलाकारों के साथ ही राजस्थानी कलाकार की झलक भी मजे को दोगुना कर देगी। आने वाले तीन दिनों तक पूरा उदयपुर शहर म्यूजिक के इस हिलोले मारते सागर में डूब जाने वाला है।

वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल-2018 में होने वाले लाइव परफॉर्मेंस की लिस्ट :-

शंकर, एहसान और लॉय (भारत)
टेकरंगो (स्पेन)
नोजैज (फ्रांस)
फ्लाविया कोल्लो (ब्राज़ीलिया)
बटरिंग तिकड़ी (इज़राइल)
बिपुल चेट्री एंड द ट्रेवलिंग बैंड (भारत)
अंकुर तिवारी (भारत)
अस्थिता (भारत)
शुभ सरन (यूएसए-इंडिया)
एशिया 7 (थाईलैंड)
माती बानी (भारत)
अमीन और हमजा (ट्यूनीशिया-स्विटजरलैंड)
ओई डिप्नोई (इटली)
आनंद भास्कर कलेक्टिव (भारत)
रैनसोम कलेक्टिव (फिलीपींस)

क्लासिकल लाइव परफॉर्मेंस
ध्रुव बेदी (भारत)
सुभद्रा देसाई (भारत)
पेट्राकिस-लोपेज़-चेहरिरि त्रिओ (फ्रांस, स्पेन और ग्रीस)
अरुणा सायराम और डोमिनिक वेलार्ड (भारत-फ्रांस)

read more: राजस्थान के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा ‘रेगिस्तान का जहाज’