vasundhara-raje

भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस समय देश में फेसबुक पर सबसे बड़ी फैन फ़ॉलोअर्स वाली महिला राजनीतिज्ञ बनी हुई है। कुल 80 लाख फ़ॉलोअर्स के आंकड़े को छूने वाली वसुंधरा राजे का राजस्थान की राजनीति में आलम यह है कि राज्य का लगभग हर फेसबुक यूज़र इन्हें फॉलो करता है। वसुंधरा राजे की लोकप्रियता और जनता से जुड़ने की यह कला ही इन्हें देश के बाकी राजनेताओं से ख़ास बनाती है।

देश की कई बड़ी हस्तियों को पछाड़ा:

फेसबुक पर अपनी फैन फॉलोइंग के मामले में आज मुख्यमंत्री राजे ने देश की कई बड़ी राजनैतिक और बड़ी-बड़ी हस्तियों को पछाड़ दिया है। मुख्यमंत्री राजे की यह प्रसिद्धि इस बात की गवाह है कि राजस्थान का व्यक्ति-व्यक्ति अपनी मुख्यमंत्री का कितना आदर – सम्मान करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बाद राष्ट्रीय राजनीति के सभी धुरंधरों से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कई गुना आगे है।

गहलोत और पायलट 10 गुना नीचे:

राजस्थान में शानदार काम से बेमिसाल उपलब्धि हासिल करने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के फेसबुक फ़ॉलोअर्स जहाँ 80 लाख के करिश्माई आंकड़े को पार कर चुके हैं, वहीँ राज्य के विपक्षी कांग्रेसी नेताओं पर नज़र डाले तो ये मुख्यमंत्री की तुलना में 10 -15 गुना पीछे नज़र आते हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट का आंकड़ा तो महज़ 6 लाख 62 हज़ार पर ही सिमट जाता है, तो राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत भी अभी 12 लाख से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। फेसबुक का यह आंकड़ा साफ़ दर्शाता है, कि जनता की नज़र में गहलोत और पायलट जैसे राजनेताओं का कद अभी बहुत छोटा है।

फेसबुक के माध्यम से जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का काम किया:

आज के समय में सबसे प्रासंगिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का यदि किसी राजनेता ने वास्तव में सदुपयोग किया है तो वसुंधरा राजे इस मामलें में अव्वल दर्ज़ा रखती है। अपने राज्य राजस्थान में जनता के लिए संचालित होने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी मुख्यमंत्री राजे जनता को फेसबुक से देती रहती है। वसुंधरा सरकार की हर योजना की प्रगति के बारे में खुद मुख्यमंत्री राजे फेसबुक के माध्यम से जनता को अवगत कराती है। इस तरह जनता और सरकार के आपसी रिश्ते को सामजिक जुड़ाव के रूप में मज़बूत कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार की कार्यप्रणाली की पारदर्शिता बढ़ाई है।