cm-announcements-gram-featimg-09112016DSC_4378

जयपुर में चल रहे तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2016 का समापन हुआ। समापन समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश में हुए कृषि विकास के कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में भारत सरकार के विधि एवं न्याय राज्यमंत्री पीपी चौधरी, सी आर चौधरी, राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले भारत सरकार और सूचना एंव प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शिरकत की।

ग्राम से बदलेगा किसानों का जीवन

समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधि एवं न्याय राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा किसानों  के हितों में उठाये गए कदम उनकी दूरगामी सोच का परिणाम है। राजस्थान के दो तिहाई किसान खेती की परंपरागत तकनीको का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन ग्राम की अवधारणा से प्रदेश के किसानों को खेती की नई तकनीके मिलेगी और किसान प्रगति की नई गाथा लिखेगा।

वैश्विक स्तर की मिलेगी कृषि तकनीक

श्री चौधरी ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य हैं जहां ग्राम जैसी अवधारणा किसानों को दी गई है। राज्य सरकार की यह अवधारणा किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस आयोजन में किसानों को प्लास्टिकल्चर का उपयोग, स्प्रिंकलर का ज्ञान, पूरानी तकनीकों से होने वाले नुकसान, खाद और पानी की बचत के बारें में विशेषज्ञों से जानकारी मिली है। इस उत्कृष्ठ जानकारी और ज्ञान से प्रदेश का किसान उन्नति करेगा और राजस्थान उत्थान की और अग्रसर होगा।

ग्राम के जरिए किसानों और विशेषज्ञों का संगम  किया स्थापित

कार्यक्रम में पहुंचे भारत सककार के राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले श्री सीआर चौधरी ने मुख्यमंत्री द्वारा करवाए गए ग्राम के आयोजन को लेकर जमकर तारीफ की। उन्होन कहा कि मुख्यमंत्री राजे गांव और ढ़ाणी के लोगो की पीड़ा समझने वाली है। उन्होने किसानों के हित में किसान भाईयों और विशेषज्ञों का संगम स्थापित किया हैं।

पुराने किसानों का ज्ञान और नई तकनीकों से विकास करेगा किसान

श्री सीआर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री राजे की इस अवधारणा से प्रदेश के किसानों को नई तकनीको के बारे में जानकारी हासिल हुई है। अब पुराने किसानों का ज्ञान और केती बाड़ी की नई तकनीकों से मिलकर राजस्थान का किसान गुणवत्ता पुर्ण पैदावार कर सकेगा।

जो साहस रणभूमि मे दिखाया था आज खेती में दिखा रहे है

ग्राम में किसानों को संबोधित कर रहे कार्यक्रम में  सूचना एंव प्रसारण राज्य मत्रीं राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि जो साहस हम रणभुमि में दिखाते थे आज वही साहस किसान खेतों में दिखा रहे है।  श्रीसिंह ने कहा कि किसान सिर्फ मेहनत करके ही उन्नत नही हो सकता बल्कि किसानों को उच्च गुणवत्ता और अधिक पैदावार करने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल भी करना होगा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जो नई तकनीके ग्राम मे लाई है उन तकनीकों का इस्तेमाल कर हमे प्रदेश के सफल किसानों की संख्या बढ़ानी है। राजस्थान सरकार ने प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है, सड़को के गांवों का विकास  किया है। प्रदेश में मंडियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई हैं। अब समय आ गया है कि राजस्थान अपने किसान भाईयों के दम पर देश में अपना परचम लहरायेगा।